फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: नगर पंचायत के फरार लेखा लिपिक के विरुद्घ दी तहरीर

विज्ञापन
विज्ञापन
नगर पंचायत के फरार लेखा लिपिक के विरुद्घ दी तहरीर
विज्ञापन

पटल का कार्यभार हस्तांतरण के दौरान सामने आई कैशबुक गायब होने की बात
अनुचर की मौत के मामले में नामजद होने के बाद से फरार है नित्यानंद सिंह
हर्रैया। नगर पंचायत के अनुचर की पिछले दिनों हुई मौत के मामले में फरार चल रहे आरोपी लेखा लिपिक नित्यानंद सिंह के खिलाफ सोमवार को हर्रैया थाने में एक और तहरीर दी गई। इसमें नगर पंचायत कार्यालय के वित्त एवं लेखा संबंधी कैशबुक गायब होने की बात लिखी गई है।
लेखा लिपिक के फरार होने की स्थिति में पिछले एक सप्ताह से उसके संबंधित अभिलेखों के हस्तांतरण की कवायद चल रही है। इस क्रम में कैशबुक सहित कई महत्वपूर्ण फाइलें नहीं मिल रही हैं। ऐसे में अधिशासी अधिकारी संजय राव ने सोमवार को थाने पर प्राथमिकी दर्ज कराने के लिए तहरीर दी है।
विज्ञापन

बता दें कि 14 दिसंबर को नगर पंचायत कार्यालय के अनुचर शिवम पाठक का शव रहस्यमय परिस्थितियों में मनोरमा नदी से निकली सोती से मिला था। 15 दिसंबर को शिवम की मां की तहरीर पर कार्यालय के लेखा लिपिक नित्यानंद सिंह पर हत्या का केस दर्ज हुआ, जिसके बाद से ही वह कार्यालय से लापता हो गया। इसी बीच सभासदों व अध्यक्ष के बीच विवाद हो गया। सभासदों ने धरना शुरू कर दिया। धरना समाप्त करने के लिए सभासदों ने कैशबुक सामने लाने की शर्त रखी।
ऐसे में एसडीएम के निर्देश पर नगर पंचायत के नियमित लिपिक राजेश्वर सिंह को नित्यानंद सिंह का चार्ज सौंपने की प्रक्रिया शुरू हुई। एसडीएम ने अधिशासी अधिकारी को कैशबुक उपलब्ध कराने को कहा, मगर ईओ और नगर पंचायत अध्यक्ष इस बारे में कोई संतोषजनक जबाव नहीं दे पाए।
विज्ञापन

इस बीच सोमवार को गायब कैशबुक को लेकर अधिशासी अधिकारी व कार्यालय के कर्मियों ने रखी आलमारियों को खंगाला, मगर कैशबुक का पता नहीं चला। सूत्रों की मानें तो कई अन्य महत्वपूर्ण फाइलें भी कार्यालय से गायब है। सभासदों ने कैशबुक गायब होने की सूचना एसडीएम को दी। एसडीएम ने अधिशासी अधिकारी को इस बावत केस दर्ज कराने का निर्देश दिया। इसके बाद देर शाम ईओ संजय राव तहरीर लेकर थाने पहुंचे।
ईओ ने बताया कि सभी अभिलेखों के सुरक्षा का दायित्व लेखा लिपिक के जिम्मे था। एसएचओ शैलेश सिंह का कहना है कि तहरीर पर उचित कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें