बस्ती। शिक्षित युवा संगठन (एसवाईएस) की बैठक पटेल चौक के निकट एक होटल में हुई। संस्थापक केसरी प्रसाद ने अध्यक्षता की। इसमें शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार, गरीबी दूर करने के उपायों पर विमर्श किया गया। संस्थापक केसरी प्रसाद और सचिव प्रमेंद्र कुमार ने कहा कि संगठन का उद्देश्य पात्र लोगों को विकास के लिए अवसर उपलब्ध कराना है। गरीब बेटियों की शिक्षा, विवाह, दहेज रहित विवाह कराने, कुरीतियों को दूर करने हेतु जन जागरण अभियान चलाया जाएगा। विनय आंबेडकर, अभिषेक गुप्ता, आदित्य राना, तीजू प्रसाद यादव, मोहित कुमार आदि मौजूद रहे। संवाद