फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: एटीएम कार्ड बदलकर दो दिन में उड़ाए 35 हजार

विज्ञापन
विज्ञापन
विक्रमजोत। छावनी क्षेत्र के विक्रमजोत कस्बा में एसबीआई एटीएम से रुपये निकालने गए युवक की मदद बहाने दूसरे युवक ने एटीएम कार्ड बदलकर दो दिन में 35 हजार रुपये उड़ा दिया। मंगलवार को बाघानाला गांव निवासी विजय निषाद ने छावनी पुलिस को तहरीर दी। बताया कि वह सोमवार की सुबह विक्रमजोत कस्बे के एसबीआई बैंक के एटीएम पर गए थे। वहां से 2500 रुपये निकालने का प्रयास कर रहे थे। इस बीच वहां खड़े युवक ने उनकी मदद के बहाने से कार्ड बदल लिया। वह रकम लेकर घर आया तो दूसरे दिन खाते से लिंक मोबाइल नंबर पर खाते 35 हजार रुपये निकलने का संदेश देखकर सन्न रह गए। चौकी प्रभारी सभाजीत मिश्रा ने बताया कि मामले की छानबीन की जा रही रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें