फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: मौसम की खराबी से तीन उपकेंद्रों की आपूर्ति बाधित

Tue, 21 Mar 2023 12:58 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
बस्ती। सोमवार भोर में हुई हल्की बारिश के बाद ग्रामीण क्षेत्र की विद्युत व्यवस्था लड़खड़ा गई। भानपुर, महरीपुर व बभनान क्षेत्र में विद्युत आपूर्ति ठप दिनभर ठप रही। जगह-जगह 11 केवी लाइन में फाल्ट के कारण करीब 140 गांवों को दिनभर आपूर्ति नहीं मिली। सोमवार को सामान्य रूप से विभाग में कामकाज हुआ।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार रात 10 बजे से शुरू हुई बिजली अभियंताओं और कर्मचारियों की हड़ताल के बाद शुक्रवार दिनभर पूरा जिला ब्लैक आउट हो गया था। रविवार शाम तीन बजे हड़ताल खत्म होने के बाद पांच बजे से सभी काम समाप्त पर लौटे। कर्मी रात करीब 11 बजे तक 11 केवी लाइनों का फाल्ट दुरुस्त करने पर जुटे रहे। तीन दिन तक फाल्ट में रहा कुदरहा उपकेंद्र रात 11 बजे ठीक हो पाया। इसके बाद सोमवार को हुई हल्की बारिश के कारण तीन उपकेंद्रों से आपूर्ति फिर लड़खड़ा गई। अधीक्षण अभियंता एसके आर्या ने बताया कि रविवार रात 11 बजे से सभी उपकेंद्रों से आपूर्ति सामान्य कर दी गई थी। मौसम की खराबी के चलते बाधित हुई आपूर्ति को ठीक किया जा रहा है। शहरी क्षेत्र में आपूर्ति सामान्य बनी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें