नगर बाजार(बस्ती)। रामगढ़ उर्फ कठार जंगल स्थित हनुमान गढ़ी समय मंदिर परिसर में मंगलवार को सुंदर कांड पाठ और प्रसाद वितरण किया गया।
यह आयोजन महंत गिरजेश दास के मार्गदर्शन में हुआ। मंदिर के सभी भक्त इस कार्यक्रम को सफल बनाने में सक्रिय भूमिका निभाई। अंत में श्रद्धालुओं में हलवा प्रसाद का वितरण किया गया। अनिल यादव, सीताराम मिश्र, राम कृपाल, अजय प्रजापति, जगदीश मिश्र, कृष्णा सिंह, अवध नारायण सिंह, मकबूल अली, विष्णु दत्त मिश्र, राम नारायण चौधरी आदि ने प्रसाद ग्रहण किया। संवाद