फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: सपा छोड़ सुमन सिंह ने थामा भाजपा का दामन

Sat, 29 Apr 2023 12:52 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
सपा की वरिष्ठ नेता एवं राज्य महिला आयोग की पूर्व सदस्य सुमन सिंह ने थामा भाजपा का दामन।
विज्ञापन
बस्ती। समाजवादी पार्टी की वरिष्ठ नेता एवं राज्य महिला आयोग की पूर्व सदस्य सुमन सिंह ने समर्थकों के साथ भारतीय जनता पार्टी का दामन थाम लिया है। शुक्रवार को भाजपा के प्रदेश कार्यालय लखनऊ में उपमुख्यमंत्री वृजेश पाठक ने उन्हें पार्टी की सदस्यता दिलाई। सुमन सिंह ने पांच माह पूर्व समाजवादी पार्टी की सदस्यता से त्याग पत्र दे दिया था। वे समाजवादी पार्टी महिला प्रकोष्ठ की काफी समय तक जिलाध्यक्ष रहीं और महिलाओं को न्याय दिलाने की दिशा में जमीनी धरातल पर कार्य किया। भाजपा में शामिल होने के बाद सुमन सिंह ने फोन पर बताया कि पार्टी में महिलाओं की घोर उपेक्षा हो रही थी, समाजवादी पार्टी अब मुलायम सिंह यादव और जनेश्वर मिश्र की पार्टी नहीं रही। कहा कि निष्ठावान कार्यकर्ता के रूप में भाजपा से भी जो भी दायित्व मिलेगा, वे उसे निभाएंगी। भाजपा में शामिल होने पर अनेक नेताओं, कार्यकर्ताओं ने प्रसन्नता व्यक्त किया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें