फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: मुंडेरवा चीनी मिल क्षेत्र में गन्ना सर्वे की कवायद

Fri, 19 Apr 2024 03:49 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
सर्वे में लगे कर्मचारियों को दिया गया प्रशिक्षण
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मुंडेरवा। चीनी मिल सभागार में गन्ना सर्वे के लिए बृहस्पतिवार को कर्मचारियों को प्रशिक्षण दिया गया। मिल के तकनीकी विशेषज्ञ सूरज कुमार ने सर्वे के तौर-तरीकों के बारे में बताया।
जिला गन्ना अधिकारी मंजू सिंह ने कहा कि सर्वे का कार्य पूरी निष्पक्षता के साथ किया जाए। इसमें लापरवाही नहीं होनी चाहिए। प्रधान प्रबंधक अभिषेक पाठक ने कह कि क्षेत्र में कितने रकबे में गन्ने की बुवाई हुई है इसके लिए सर्वे कार्य शुरू हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सर्वेयर की टीम क्षेत्र में गन्ने की पैदावार की जानकारी जुटाएगी। सीसीएम कुलदीप द्विवेदी ने बताया कि किसानों से सीधा संपर्क कर गन्ने में कीट-रोग नियंत्रण के उपाय किए जाएंगे। इस मौके पर एससीडीआईएम अमरनाथ दुबे, आरएस पांडेय, अखिलेश कुमार श्रीवास्तव, जगदंबा, राम सजीवन, संदीप श्रीवास्तव, संजय विश्वकर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें