फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: अचानक तालाब में कूद गई युवती, ग्रामीणों ने बचाया

Thu, 07 Sep 2023 01:44 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
रुधौली। थाना क्षेत्र के मूड़ाड़ीहा खुर्द गांव की उत्तर सड़क के बगल स्थित तालाब में एक युवती बुधवार को कूद गई। गनीमत रही कि मौके पर मौजूद ग्रामीणों की उस पर नजर पड़ गई। लोगों ने उसे पानी से निकालकर एंबुलेंस से सीएचसी साऊंघाट भेजवाया।
विज्ञापन


थाना क्षेत्र के दुदराक्ष की एक युवती अपने घर से निकलकर मूडाडीहा खुर्द गांव के उत्तर स्थित तालाब पर पहुंची। थोड़ी देर इधर-उधर देखने के बाद अचानक वह तालाब में कूद गई। मौके पर मौजूद ग्रामीणों ने युवती को तालाब में कूदते हुए देख लिया। कुछ लोग तुरंत तालाब में कूदे और उसे बाहर निकालकर परिजन और पुलिस को सूचना दिया। सूचना पर पहुंचे कांस्टेबल सुनील सिंह, मनोज यादव ने लड़की को उसके पिता के सुपुर्द किया। जिसके बाद एंबुलेंस से सीएचसी साऊंघाट भेजवाया गया। जहां से डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे घर भेज दिया। लड़की के पिता ने बताया कि युवती का मानसिक संतुलन ठीक नहीं रहता है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें