चालक ने कूदकर बचाई जान
टिनिच। वाल्टरगंज-बभनान मार्ग पर गटरा पुल के पास तारकोल मिक्स गिट्टी लादकर जा रहे डंपर में आग लग गई। इंजन से धुआं उठते देख चालक रवींद्र यादव व एक अन्य चालक राजवंश डंपर से कूद गए। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस व फायर सर्विस के कर्मियों ने आग बुझाया। काफी देर तक आवागमन बाधित रहा और वाहनाें की लंबी कतार लग गई थी।
गोरखपुर जिले के कैंपियरगंज निवासी रवींद्र यादव संतकबीरनगर के भवरी चौराहे के मिक्स प्लांट से डंपर पर तारकोल मिक्स गिट्टी लादकर बभनान जा रहे थे। सुबह करीब 10 बजे वाल्टरगंज क्षेत्र के अटरा गांव क्रास कर गटरा पुल से 300 मीटर पहले एकाएक इंजन से धुआं उठने लगा। यह देख रवींद्र यादव व एक अन्य चालक राजवंश डंपर खड़ा कर कूद कर भागे। उनके उतरते ही पूरी गाड़ी धू-धू कर जलने लगी। गनीमत रही कि आग अगल-बगल की झाड़ियों में नहीं लगी। संवा