बभनान, बस्ती। कस्बे में लगभग 35 वर्षीय दुकानदार का दुकान के अंदर छत में लगे पंखे से दुपट्टे के सहारे लटका शव पाया गया। मौके पर पहुंची पुलिस शव को कब्जे में लेकर छानबीन में जुट गई।
नगर पंचायत बभनान के भगत सिंह नगर वार्ड निवासी गंगाराम यादव बभनान कस्बे में छपिया थाना क्षेत्र के इलाहाबाद बैंक के सामने मिठाई व चाय की दुकान चलाते थे। सोमवार की रात वह खाना खाकर दुकान में सोने चले गए। मंगलवार को जब वह देर तक मकान पर नहीं पहुंचे तो परिजनों को अनहोनी की आशंका हुई। गंगाराम के भाई ने जब दुकान पर पहुंच कर रोशनदान से अंदर देखा तो वह सन्न रह गए। दुकान के पिछले हिस्से में गंगाराम का शव दुपट्टे के सहारे छत में लगे पंखे से लटक रहा था। इसकी सूचना पुलिस को दे दी। मौके पर पहुंची छपिया पुलिस शव को कब्जे में लेकर कार्रवाई में जुट गई।