फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: कृषि यंत्रों पर मिलेगा अनुदान, आवेदन कल से

विज्ञापन
विज्ञापन
बस्ती। कृषि विभाग की ओर से किसानों को कृषि यंत्रों, कस्टम हायरिंग सेंटर और कृषि ड्रोन आदि पर अनुदान (सब्सिडी) दिया जाना है। उप कृषि निदेशक ने बताया कि इसके लिए 7 अक्तूबर दोपहर 12 बजे से ऑनलाइन बुकिंग शुरू होगी, जो 20 अक्तूबर तक चलेगी। इच्छुक किसान विभागीय पोर्टल पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। किसानों को सब मिशन ऑन एग्रीकल्चरल मैकेनाइजेशन के तहत कस्टम हायरिंग सेंटर, कृषि ड्रोन और अन्य एकल कृषि यंत्र मिलेगा। फसल अवशेष प्रबंधन के तहत पराली व फसल अवशेष प्रबंधन से जुड़े एकल कृषि यंत्र, बैच ड्रायर और मेज सेलर (मक्का छीलने की मशीन), मिलेट पार्लर की स्थापना, दाल मिल, कीट रोग नियंत्रण योजना के तहत कृषि रक्षा यंत्र और फसल विविधीकरण कार्यक्रम के कृषि यंत्र मिलेंगे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें