फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: सुबिका बाबू गांव पानी से घिरा लकड़ी पांडेय में तेज हुई कटान

विज्ञापन
सुबिका बाबू में नाव से आते जाते लोग। संवाद
विज्ञापन
बस्ती। सरयू नदी उफान पर है। पिछले एक सप्ताह से नदी का जलस्तर खतरे के निशान के करीब बना हुआ है। शुक्रवार रात से जलस्तर में मामूली गिरावट जरूर दर्ज की गई, लेकिन शनिवार शाम छह बजे नदी 92.620 मीटर पर बह रही थी। खतरे का निशान 92.730 मीटर है। ऐसे में नदी खतरे के निशान से महज 11 सेंटीमीटर नीचे है। माझा बेल्ट के गांवों में बाढ़ और कटान का खतरा बढ़ गया है। दुबौलिया ब्लॉक का सुबिका बाबू गांव चारों ओर से नदी के पानी से घिर गया है। आंशिक टेढ़वा में भी पानी फैलने लगा है। गांव तक आने-जाने के लिए फिलहाल सिर्फ पगडंडी सुरक्षित बची है। ग्रामीणों का कहना है कि जलस्तर और बढ़ा तो पगडंडी भी डूब जाएगी और गांव का संपर्क पूरी तरह कट जाएगा। स्थिति को देखते हुए तहसील प्रशासन ने सुबिका बाबू के लिए छह और आंशिक टेढ़वा के लिए दो नाव लगाई हैं। सुबिका बाबू के ग्रामीण हर वर्ष बाढ़ की समस्या झेलते हैं। गांव के लोगों के मुताबिक, बाढ़ के दौरान कई महीनों तक गांव टापू में तब्दील हो जाता है। इससे फसल के साथ-साथ घर-गृहस्थी भी प्रभावित होती है। ग्रामीण स्थायी समाधान की मांग कर रहे हैं। उधर, उमरिया रिंगबांध के पास शनिवार को कटान शुरू हो गई। सूचना पर बाढ़ खंड की टीम मौके पर पहुंची और कटान रोकने के लिए परक्यूपाइन व अन्य कटानरोधी सामग्री से भरी बोरियां डालीं। विक्रमजोत क्षेत्र में भी सरयू का कटान तेज हो गया है। लकड़ी पांडेय, पकड़ी संग्राम, अर्जुनपुर समेत आसपास के गांवों में नदी आबादी की ओर बढ़ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें