फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: पढ़ाई शुरू... कक्षा एक-दो की किताबें नहीं आईं

Sun, 30 Jun 2024 04:15 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
24 हजार बच्चे बिना किताबों के आएंगे स्कूल
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। परिषदीय विद्यालय में नया शैक्षिक सत्र अप्रैल माह में शुरू हो गया है। मगर, कक्षा एक व दो के विद्यार्थियों को किताबें नहीं मिल पाई हैं। गर्मी की छुट्टियां खत्म हो गई हैं। एक जुलाई से पढ़ाई शुरू हो जाएगी। ऐसे में करीब 24 हजार विद्यार्थी बिना किताबों के विद्यालय पहुंचेंगे।
जिले में 2206 परिषदीय विद्यालय संचालित होते है। इनमें करीब 1.60 लाख विद्यार्थी पढ़ते हैं। सरकार परिषदीय विद्यालयों को निजी स्कूलों की तर्ज पर विकसित करना चाहती है। इसी क्रम में इन विद्यालयों में निशुल्क शिक्षा, विद्यालय में ही मध्याह्न भोजन से लेकर निशुल्क किताबें तक उपलब्ध कराई जाती हैं।
विज्ञापन

विभाग कक्षा तीन से आठ तक की किताबें विद्यालयों में पहुंचा दी हैं। मगर, कक्षा एक व दो के विद्यार्थियों को किताबें नहीं मिल पाई हैं। शासन इस सत्र से परिषदीय विद्यालयों में कक्षा एक और दो के बच्चों की पढ़ाई राष्ट्रीय शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद (एनसीईआरटी) की पुस्तकों से कराने का निर्णय लिया है।
विज्ञापन

सोमवार से स्कूलों शैक्षिक कलेंडर के अनुसार शिक्षण कार्य शुरू हो जाएगा। कक्षा एक व दो के लगभग 24 हजार विद्यार्थी हैं। बीएसए अनूप कुमार ने बताया कि कक्षा एक व दो के बच्चों के लिए पुस्तकों की मांग की गई है। जल्द ही पुस्तकें जिले को उपलब्ध होने वाली हैं। जिला स्तर पर किताबें मिलते ही विद्यालयों में बच्चों को वितरित करा दी जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें