फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: अटल आवासीय विद्यालय में इसी सत्र से शुरू होगी पढ़ाई

Wed, 05 Apr 2023 01:28 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
हर्रैया में बन रहा अटल आवासीय विद्यालय।
विज्ञापन
बस्ती/परशुरामपुर। जिले के हर्रैया तहसील क्षेत्र के बसेवा राय में निर्माणाधीन अटल आवासीय विद्यालय का शैक्षिक सत्र जुलाई 2023 से शुरू होना है। विद्यालय भवन का निर्माण कार्य पूरा हो चुका है। साज-सज्जा और गेट का काम चल रहा है। विद्यालय में बिजली आपूर्ति के लिए 11 केवी के स्वतंत्र फीडर के निर्माण की प्रक्रिया भी शुरू हो गई है। विद्यालय तक पहुंचने के लिए सड़क का निर्माण चल रहा है।
विज्ञापन

उल्लेखनीय है कि करीब 63 करोड़ 59 लाख रुपये की लागत से अटल आवासीय विद्यालय का निर्माण 24 मई 2021 को शुरू हुआ था। इसे जुलाई 2022 में पूरा होना था। लेकिन, निर्माण स्थल पर बारिश का पानी भर जाने से कार्य बाधित हो गया। बारिश के बाद काम दोबारा शुरू हुआ। करीब 17 एकड़ क्षेत्रफल वाले इस विद्यालय में सभी आधुनिक सुविधाएं होंगी। 28 मार्च को दुबौलिया में दौरे पर आए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इसी शैक्षिक सत्र से पठन-पाठन शुरू कराने की घोषणा की थी। उसके बाद निर्माण में तेजी देखने को मिल रही है। भवन को अंतिम रूप देने का काम चल रहा है।

कक्षा छह से 12 तक के बच्चे करेंगे पढ़ाई
- अटल आवासीय विद्यालय में बालक और बालिका वर्ग के 1008 विद्यार्थी शिक्षा प्राप्त करेंगे। इनमें बालक 504 और इतनी ही बालिकाएं होंगी। पठन-पाठन के लिए 34 क्लास रूम, 16 लैब, बालक और बालिका का अलग-अलग छात्रावास, प्रशासनिक भवन, कार्यालय, शिक्षकों व प्रधानाचार्य के आवासीय एक ही परिसर में बनाया गया है।
विज्ञापन


- अटल आवासीय विद्यालय की मॉनिटरिंग शासन स्तर से की जा रही है। निर्माण कार्य पूरे हो चुके हैं। भवन की साज-सज्जा का काम चल रहा है। मई तक संपूर्ण कार्य पूरा करा दिया जाएगा। मुख्यमंत्री की घोषणा के अनुसार, जुलाई से शैक्षिक सत्र शुरू करा दिया जाएगा। -डॉ. राजेश कुमार प्रजापति, सीडीओ
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें