फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: साइबर सुरक्षा और ड्रोन बनाना सीखेंगे हाईस्कूल के विद्यार्थी

Tue, 09 May 2023 01:45 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
बस्ती। माध्यमिक विद्यालयों में कक्षा नौवीं के विद्यार्थी अब पढ़ाई के साथ साइबर सुरक्षा एवं ड्रोन बनाने में निपुण होंगे। इस आशय का निर्देश शासन स्तर से जारी कर दिया गया है। इसके क्रम में उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद ने कक्षा 9 और 10 के कंप्यूटर पाठ्यक्रम में बड़ा बदलाव किया है।
विज्ञापन

बदला पाठ्यक्रम हाईस्कूल विद्यार्थियों के लिए फायदेमंद माना जा रहा हैं। जानकारों का कहना है कि विद्यार्थियों के सुनहरे भविष्य में यह मददगार साबित होगा। कंप्यूटर विषय में नए पाठ्यक्रम के अनुसार उन्हें अब रोबोटिक्स, साइबर सुरक्षा, पाइथन और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस भी पढ़ाया जाएगा। पहले दसवीं कक्षा में संचार के पांच प्रकार पढ़ाए जाते थे। इसमें से अब इंटरनेट और लॉजिक गेट को पाठ्यक्रम से हटा दिया गया है। इसके स्थान पर लाइनेक्स ऑपरेटिंग सिस्टम, लाइनेक्स ऑफिस, कंप्यूटर की भाषा एवं प्वाइंटर आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, ड्रोन प्रौद्योगिकी, ई-कामर्स, पाइथन को शामिल किया गया है।

आज की जरूरत के हिसाब से नया पाठ्यक्रम तैयार किया गया है। इससे विद्यार्थियों को आगे चलकर तकनीक के क्षेत्र में कार्य करने में काफी मदद मिलेगी। -संजीव उपाध्याय, कंप्यूटर शिक्षक।
विज्ञापन


यह कंप्यूटर युग का दौर है। इसलिए सभी को इसके प्रति जागरूक होने की जरूरत है। पाठ्यक्रम में बदलाव से हम सभी विद्यार्थियों का भविष्य सुनहरा होगा। - शफक, छात्र, कक्षा-9
-
हाईस्कूल के कंप्यूटर कोर्स में बदलाव किए गए हैं। इससे सभी छात्रो को कंप्यूटर की अच्छी जानकारी होगी। आगे चलकर तकनीकी क्षेत्र में रोजगार पाने में कठिनाई भी नहीं होगी। -आंचल, छात्रा, कक्षा 10

डिजिटल का दौर चल रहा है। सभी के हाथ में मोबाइल व लैपटॉप है। इसलिए कंप्यूटर के कोर्स को और हाईटेक किया जाना अच्छा फैसला है। -नैना मोदनवाल, छात्रा, कक्षा 10

कंप्यूटर विषय में नए पाठ्यक्रम शामिल होने से भविष्य में बहुत फायदा होगा। रोजगार के लिए कही भटकना नही पड़ेगा। आज का युग इंटरनेट व कंप्यूटर का युग है। -इकरा शफीक, कक्षा नौ
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें