फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: प्रवेश के समय विद्यार्थियों को देना होगा मोबाइल नंबर व ई-मेल आईडी

Mon, 08 Apr 2024 12:02 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
शिक्षा विभाग विद्यार्थियों को सीधे सूचनाएं भेजने की कर रहा तैयारी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। जिले के 401 माध्यमिक विद्यालयों के विद्यार्थियों को उनके मोबाइल फोन नंबर व ई-मेल आईडी पर विभाग की जानकारी मिलेगी। डीआईओएस जगदीश शुक्ल ने विद्यार्थियों की सूचना परिषद की वेबसाइट पर अपलोड कराने के निर्देश दिए हैं। वेबसाइट तैयार न कराने वाले प्रधानाचार्यों को जल्द ही वेबसाइट तैयार कराकर सूचना उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

विद्यार्थियों को विद्यालय की आधारभूत सूचना, समय-समय पर संचालित होने वाले पाठ्यक्रम, गतिविधियों आदि की जानकारी उपलब्ध कराई जाएगी। डीआईओएस ने बताया कि 9वीं से 12वीं कक्षा में प्रवेश लेन वाले विद्यार्थियों के आवेदन के साथ उनका मोबाइल फोन नंबर व ई-मेल आईडी भी दर्ज किया जाएगा। ताकि विभागीय सूचनाओं को उन तक पहुंचाने में आसानी हो। बताया कि विभाग डिजिटलीकरण की ओर तेजी से बढ़ रहा है। ऐसे में सूचनाओं के संचार में सुस्ती नहीं बरती जा सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें