फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: मजबूत बुनियाद से विद्यार्थी हासिल करेंगे मंजिल

Thu, 04 May 2023 01:12 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
बस्ती। बच्चों ने कड़ी मेहनत व लगन से यूपी बोर्ड परीक्षा में सफलता हासिल की है। इसी मजबूत बुनियाद के जरिए बच्चे अपनी मंजिल हासिल करेंगे।
विज्ञापन

ये बातें जयमातारानी श्रीमती इंद्रावती इंटर कॉलेज करमहिया-रुधौली में आयोजित मेधावी सम्मान कार्यक्रम में विद्यालय के संचालक राज आर्य ने कहीं। वह हाईस्कूल व इंटर में बेहतर अंक हासिल करने वाले मेधावियों को सम्मानित कर रहे थे। उन्होंने संजू शुक्ला, नंदनी, साधना, कंचन गुप्ता, शालिनी चौधरी, निकहतजहां, किरण गुप्ता व प्रिया भारती को बेहतर अंक हासिल करने पर सम्मानित किया। कहा कि इस विद्यालय की बड़ी उपलब्धि रही कि इस वर्ष एक भी विद्यार्थी असफल नहीं हुआ।
इस मौके पर शिक्षिका रीना शुक्ला, शशि द्विवेदी, प्रियंका पांडेय, सुषमा चौधरी, आरती मौर्या, अपर्णा त्रिपाठी, गुंजन आर्य, सरिता, पवन राव, दीपक बरनवाल, डब्लू आर्य, विपिन राव, जावेद, महेंद्र गौतम, अमरनाथ चौधरी व नवीन सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसी क्रम में नगर बाजार स्थित सूर्य कुमारी बालिका इंटर कॉलेज में हाईस्कूल की छात्रा प्रीति यादव को 92 प्रतिशत, उम्मे रोकैया को 88, नेहा को 85 व खुशी को 80 प्रतिशत अंक प्राप्त करने पर विद्यालय की प्रधानाचार्य सीमा गौड़ ने सम्मानित किया। इस मौके पर विद्यालय के प्रधान सहायक अनिल श्रीवास्तव और रंजीत श्रीवास्तव के अलावा बड़ी संख्या में छात्राएं मौजूद रहीं। पंडित चिंतामणि पैराडाइज इंटर कॉलेज नगर बाजार (धुसुरिया) में इंटरमीडिएट की छात्रा श्रेयशी पांडेय को 88 व हाई स्कूल की छात्रा दृष्टि पांडेय को 89 प्रतिशत अंक पाने पर सम्मानित किया गया। इसके अलावा विद्यालय की हाईस्कूल की छात्रा रक्षिता गुप्ता को 88, शिवम को 86, प्रियंका मौर्य को 85, इंटर की छात्रा सुरभि द्विवेदी को 86, यशराज को 83 व जया शर्मा को 82 प्रतिशत अंक पाने पर प्रबंधक विनय कुमार पांडेय ने पुरस्कृत किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें