भानपुर। प्राथमिक विद्यालयों सहित क्षेत्र के कई निजी विद्यालयों में शनिवार को बच्चों की वार्षिक परीक्षा का अंक पत्र वितरण किया गया। वार्षिक परीक्षा में बेहतर अंकों से उत्तीर्ण होने वाले बच्चों के चेहरे अंक पत्र पाकर खिल गये। तहसील क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय पिटाउट में प्रधानाध्यक चंद्र भूषण पांडेय ने बच्चों को बधाई दी। सावित्री विद्या विहार विद्यालय में प्रधानाचार्य जीतेंद्र पांडेय व निदेशक घनश्याम मिश्र व अनुभव मिश्रा ने उत्तीर्ण छात्रों को बधाई दी। संवाद