छावनी। समाजसेवी चंद्रमणि पांडेय के नेतृत्व में रविवार को छावनी में तिरंगा यात्रा निकाली गई। इस यात्रा में पंडित परमेश्वर मिश्र इंटर काॅलेज अमोढ़ा के विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया। हाथों में तिरंगा लिए भारत माता की जयकार करते छात्र-छात्राएं विद्यालय परिसर से रामरेखा मंदिर होते वापस आए। चंद्रमणि पांडेय ने कहा कि दस वर्षों में सेना और सशक्त हुई है। आज हर भारतीय का दायित्व है कि वह सेना के सम्मान में तिरंगा यात्रा में भाग लेकर सरकार व सेना का समर्थन करे। विद्यालय के शिक्षक कुलदीप गुप्ता, अमित मिश्र, कमलेश गुप्ता, रमेश द्विवेदी, शेजल शर्मा, सुनीता त्रिपाठी, आरोही चौहान आदि उपस्थित रहीं।