फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: विद्यार्थियो ने निकाली 151 मीटर लंबा तिरंगा यात्रा

Sat, 17 Aug 2024 02:56 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
महादेवा बाजार में पुष्प वर्षा व शंखनाद के साथ तिरंगा यात्रा का हुआ स्वागत
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
महादेवा। स्वतंत्रता दिवस पर एसडीएस पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों ने महादेवा बाजार में 151 मीटर लंबा तिरंगा यात्रा निकाली। सड़क के दोनों ओर करीब दो किमी की दूरी में छात्र-छात्राओं ने पहले शृंखला बनाई और फिर भारत माता की जय उद्घोष के साथ तिरंगा यात्रा निकाली गई। इसे देखने के लिए क्षेत्र से बड़ी संख्या में लोग इकट्ठा हुए।
महादेवा बाजार में पुष्प वर्षा व शंखनाद के साथ तिरंगा यात्रा का स्वागत किया गया। बैंडबाजे की धुन पर तिरंगा यात्रा में नेताजी सुभाष चंद्र बोस, चंद्रशेखर आजाद, महात्मा गांधी, भारत माता, मां सरस्वती, भगत सिंह सहित कारगिल विजय की झांकी लोगों के आकर्षण का केंद्र रही। तिरंगा यात्रा काे थानाध्यक्ष लालगंज सुनील कुमार गौड़, मुंंडेरवा अभिमन्यु सिंह, महादेव चौकी प्रभारी अवनीश सिंह, एसआई कमल राय ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रधानाचार्य जीके शुक्ला ने बताया कि तिरंगा यात्रा में करीब चार हजार छात्र-छात्राओं ने हिस्सा लिया। एसडीएस स्कूल के प्रबंधक शैलेश उपाध्याय ने आगंतुकों का आभार व्यक्त किया। बभनान संवाद के अनुसार, नगर पंचायत में 100 मीटर लंबी तिरंगा यात्रा निकाली गई। गौर बाजार से बभनान नगर पंचायत तक अमन शुक्ला के नेतृत्व में बाइक से तिरंगा यात्रा निकाली गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें