रुधौली (बस्ती)। आदर्श नगर पंचायत रुधौली बाजार में स्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत शुक्रवार को दीनानाथ इंटर कॉलेज परिसर में छात्रों को स्वच्छता की शपथ दिलाई गई। विद्यालय पहुंचे सीएम फेलो अमित कुमार और नगर पंचायत लिपिक संजीव द्विवेदी ने बच्चों को स्वच्छता का महत्व बताया। कहा कि घरों में गीला और सूखा कचरा अलग-अलग रखें, होम कंपोस्टिंग को अपनाएं और आसपास स्वच्छ वातावरण बनाए रखें। स्वच्छता से संक्रामक बीमारियों का खतरा नहीं रहता है। साथ ही सकारात्मक ऊर्जा मिलती है। कार्यक्रम में प्रबंधक दीनानाथ चौधरी, प्रधानाचार्य चंद्र भूषण पांडेय, अवनीश शुक्ला, धर्मेंद्र आदि मौजूद रहे। संवाद