बस्ती। एपीएन पीजी कॉलेज बस्ती में बृहस्पतिवार को स्वामी विवेकानंद और रानी लक्ष्मीबाई राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) इकाइयों की ओर से नशा मुक्त युवा अभियान के तहत कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें स्वयंसेवकों और स्वयंसेविकाओं ने नशे से दूर रहने की शपथ ली। कार्यक्रम अधिकारी डॉ. ब्रजेश कुमार दूबे ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि नशा व्यक्ति के शरीर और जीवन को नुकसान पहुंचाता है। इसकी लत से परिवार भी बिखर सकता है। उन्होंने युवाओं से किसी भी प्रकार के नशे से दूर रहने और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने की अपील की। कार्यक्रम के आयोजन में एनएसएस के कार्यक्रम अधिकारी डॉ. चंद्र मिलन वर्मा की महत्वपूर्ण भूमिका रही। इस दौरान एनएसएस के स्वयंसेवक और स्वयंसेविकाएं उपस्थित रहे। संवाद