बस्ती। सरस्वती विद्या मंदिर सीनियर सेकेंड्री स्कूल रामबाग के विद्यार्थी तकनीकी नवाचारों से संबंधित प्रोजेक्ट आईआईटी दिल्ली में प्रस्तुत करेंगे। विद्यालय के अटल टिकरिंग लैब में विद्यार्थियों ने कुल चार प्रोजेक्ट तैयार किए हैं। इसमें एग्री टेक बॉट, एक्वा सेंस, स्काई लॉक- 360 और मिशन इनवर्टर शामिल हैं। इनका चयन टेक्थान-2025 प्रतियोगिता के टॉप-100 में हुआ है। प्रधानाचार्य गोविंद सिंह ने बताया कि इन चारों प्रोजेक्ट की टीम 18 से 21 नवंबर तक आईआईटी दिल्ली में होने वाले फाइनल राउंड में प्रतिभाग करेंगी। यह प्रतियोगिता विद्या भारती अखिल भारतीय शिक्षण संस्थान के तहत अप्रैल माह से प्रारंभ हुई थी। इसमें हर दो माह पर एक नई थीम पर प्रोजेक्ट बनाना होता है। देशभर के विद्यालयों द्वारा बनाए गए प्रोजेक्ट में से हर बार टॉप-25 का चयन किया गया। संवादे