कलवारी। राम जानकी मार्ग पर स्थित बहादुरपुर ब्लाॅक क्षेत्र के राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कलवारी में शिक्षक व अभिभावक संघ की बैठक हुई। विद्यालय के कक्षा 9 में प्रवेश लेने वाले छात्रों का स्वागत और कक्षा 10 में बेहतर अंक पाने वाले छात्रों को सम्मानित किया गया। विद्यालय के प्रधानाचार्य संतोष कुमार गोंड़ ने छात्रों को विद्यालय का एजेंडा बताया व समर कैंप के बारे में जानकारी दी। अभिभावकों से भी जानकारी ली। 10वीं में प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान पाने वाले छात्रों को सम्मानित किया गया। कक्षा 9 में प्रवेश पाने वाले छात्रों का तिलक लगाकर स्वागत हुआ। इस अवसर पर कृष्ण गोपाल वर्मा, अतुल गुप्ता, चंद्र लाल, विनय बर्मा, सर्वेश पटेल, सुभाष कुमार, विकास, धनेश्वर, दीपक, राकेश, रामदेव, बलिराम आदि मौजूद रहे।