फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: छात्रों ने सांस्कृतिक प्रस्तुति से किया मंत्रमुग्ध

Sun, 02 Apr 2023 01:00 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
प्राथमिक विद्यालय एवं जूनियर हाईस्कूल सिरसिया में सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करते बच्चे।
विज्ञापन
दुबौलिया। क्षेत्र के प्राथमिक और जूनियर हाईस्कूल सिरसिया परिसर में वार्षिकोत्सव का आयोजन हुआ। छात्रों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर मंत्रमुग्ध कर दिया। मुख्य अतिथि बीईओ अशोक कुमार ने कार्यक्रम का शुभारंभ कर कहा कि सांस्कृतिक कार्यक्रमों से बच्चों को अपनी विरासत के बारे में जानने का मौका मिलता है। कार्यक्रम में अंशिका, जया, सुंदरी, आंचल ने सरस्वती और स्वागत गीत प्रस्तुत किया। इसके अलावा कैसेट डांस, हास्य, नाटक आदि कार्यक्रम छात्रा ने प्रस्तुत किए। कार्यक्रम का संचालन राम सुधाकर पांडेय और नीरज ने किया। आशाराम चौधरी ने आगंतुकों का आभार व्यक्त किया। मौके पर प्रधानाध्यापक सुशीला त्रिपाठी, रामपाल चौधरी, त्रिलोकी नाथ, दिवाकर सिंह, रमेश वर्मा, राम महंथ पांडेय, दुर्गा प्रसाद तिवारी, जय प्रकाश चौधरी, अमर सिंह, रामतेज चौधरी, जयप्रकाश सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें