फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: एपीएन काॅलेज में छात्रों में मारपीट, लहराया तमंचा

Thu, 17 Aug 2023 01:37 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
एपीएन पीजी कालेज में घटना होने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस।
विज्ञापन
बस्ती। फेसबुक पर कमेंट करने काे लेकर एपीएन पीजी काॅलेज के छात्रों के दो गुटों में जमकर मारपीट हो गई। आरोप है कि एक छात्र ने तमंचा लहराते हुए धमकी दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले को शांत कराया। चोटिल छात्र की तहरीर पर केस दर्ज कर पुलिस मारपीट करने वाले छात्रों की तलाश कर रही है।
विज्ञापन

बताया जा रहा है कि फेसबुक पर किये गए कमेंट को लेकर गौरव पांडेय व अंबुज पटेल के गुट में बुधवार को विवाद शुरु हो गया। दोनों पक्षों में गाली-गलौच एवं मारपीट होने लगी। इसके कुछ देर बाद एक गुट ने बाहर से अपने समर्थकों को बुला लिया और परिसर में खुलेआम तमंचा लहराते हुए जमकर गाली-गलौज की। इस दौरान बाकी छात्र कैंपस से भाग गए। घटना की सूचना कालेज प्रशासन ने कोतवाली पुलिस दी। मौके पर पुलिस के पहुंचने पर हंगामा करने वाले छात्र भाग गए। एसएचओ विनय कुमार पाठक ने बताया कि चोटहिल छात्र रुधौली निवासी गौरव पांडेय की तहरीर पर संतकबीरनगर के खलीलाबाद क्षेत्र निवासी अंबुज पटेल समेत अन्य के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें