फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: मोमेंटम बस्ती के छात्र ने जेईई मेंस में लहराया परचम

Mon, 01 May 2023 01:35 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
जेईई मेन में सफलता पर दिव्यमान को माला पहनाकर स्वागत करते मोमेंटम समूह के लोग
विज्ञापन
बस्ती। संयुक्त प्रवेश परीक्षा जीडी का रिजल्ट शनिवार को जारी हो गया। रिजल्ट जारी होते ही छात्रों के चेहरे पर खुशी की लहर दौड़ गई।जेईई मेंस की परीक्षा में दिव्यमान ने शानदार प्रदर्शन करते हुए राष्ट्रीय स्तर पर 99.72 परसेंटाइल हासिल कर शहर का मान बढ़ाया है। वहीं अभिनव दुबे ने 97 परसेंटाइल जबकि पुस्पिका पटेल 92 परसेंटाइल अर्जित कर जेईई एडवांस में अपनी जगह बनाने में सफल रहे। उनकी इस उपलब्धि पर मोमेंटम समूह के निदेशक ई. संजीव कुमार ने शुभकामनाएं दी हैं। 99.72 परसेंटाइल अर्जित करने वाले दिव्यमान ने बताया कि उनकी इस उपलब्धि में कोचिंग के शिक्षक व मैनेजमेंट के शिक्षण पद्धति और प्रबंधन का प्रमुख योगदान है। एक्स्ट्रा क्लासेस, मासिक परीक्षा सहित उपलब्ध कराए जा रहे नोट्स से यह परसेंटाइल हासिल करने में काफी मदद मिली है। छात्रों की सफलता पर मोमेंटम समूह के निदेशक ई. संजीव कुमार ने सभी छात्रों को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। कहा कि यह छात्रों के वर्षभर के लगातार परिश्रम का परिणाम है जिससे छात्रों ने इतने अच्छे अंक हासिल किए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें