फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: दिल्ली पहुंच गया स्कूल के लिए निकला छात्र

Thu, 28 Sep 2023 01:06 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस अपहरण का केस दर्ज कर किशोर का कर रही थी तलाश
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

दुबौलिया। स्कूल जाने के लिए घर से निकला ऊंजी मुस्तहकम पुरवा रेवटिया गांव का 16 वर्षीय छात्र मंगलवार को लापता हो गया। परिवार के लोग पता लगाकर थक गए तो थाने में सूचना दी। पुलिस ने अपहरण का केस दर्ज कर छात्र की तलाश कर रही है। उधर, बुधवार दोपहर को पता चला कि वह भागकर दिल्ली बड़े पिता के पास पहुंच गया है।
जानकारी के अनुसार, ऊंजी गांव के रामसूरत यादव की करीब दो साल पहले मौत हो चुकी है। उनकी पत्नी ऊषा देवी बच्चों के साथ घर पर रहती हैं। ऊरा देवी ने बताया कि बेटा आदर्श यादव शालिग्राम चौधरी शिशु एवं उच्चतर माध्यमिक विद्यालय चिलमा बाजार धर्मशाला में 10वीं का छात्र है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मंगलवार सुबह करीब नौ बजे साइकिल से विद्यालय गया। देर शाम तक वापस न लौटने पर परिवार के लोग परेशान होने लगे। बुधवार को ऊषा देवी ने पुलिस को बताया कि बेटे के बड़े पिता का फोन आया था कि वह सकुशल उनके पास पहुंच गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें