फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एपीएन व केडीसी में छात्र नेताओं ने दिया धरना

विज्ञापन
केडीसी के छात्र नेताओं ने मांगों को लेकर दिया धरना। - फोटो : BASTI
विज्ञापन
एपीएन व केडीसी में छात्र नेताओं ने दिया धरना
विज्ञापन

सफाई, पेयजल व पुस्तकालय में सुधार की मांग
निशुल्क ड्रेस देने की मांग कर रहे हैं एपीएन छात्र नेता
बस्ती। एपीएन पीजी कॉलेज व केडीसी के छात्र नेताओं ने मांगों के समर्थन में बुधवार को मुख्य गेट पर धरने पर बैठे। उन्होंने बताया कि महाविद्यालय में सफाई, शौचालय व शुद्ध पेयजल की व्यवस्था ठीक नहीं है। इसमें सुधार व अन्य मांगों को लेकर बेमियादी धरने की शुरुआत की गई है।
एपीएन पीजी कॉलेज के छात्रसंघ के पूर्व उपाध्यक्ष अर्जुन चौधरी ने बताया कि 13 सूत्री मांगों को लेकर धरने की शुरुआत की गई है। छात्रसंघ के पूर्व अध्यक्ष अभिषेक श्रीवास्तव ने बताया कि निशुल्क ड्रेस वितरण, पुस्तकालय से तीन की जगह पांच किताबें, कॉमन रूम में कुर्सी, बिजली, पर्दा आदि की व्यवस्था की मांग की जा रही है। इसमौके पर अनुज बहादुर सिंह, मो. हरिश, प्रियांश सिंह, सत्येंद्र मिश्रा, पवन अग्रहरि आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, केडीसी के छात्र नेता सुयश प्रताप सिंह ने बताया कि पुस्तकालय में पुस्तकों की व्यवस्था, कॉमन रूम में पर्दे व सफाई, गेट पर गार्ड, सीट, सभी कक्षाओं में डस्टबिन की व्यवस्था की मांग के समर्थन में धरना दिया जा रहा है। इस मौके पर सचिन सिंह, अंशी, अभिषेक तिवारी, शिवम प्रताप सिंह, हर्ष अग्रहरि आदि मौजूद रहे। केडीसी की प्राचार्य रीना पाठक ने बताया कि मांगों पर विचार किया जा रहा है। एपीएन पीजी कॉलेज प्राचार्य ने बताया कि छात्र नेताओं की वाजिब मांगों पर विचार किया जा रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें