सरस्वती विद्या मंदिर रामबाग के पूर्व छात्र नीलांशु गौरव का चयन डीआरडीओ जेआरएफ में होने पर प्रधा
बस्ती। सरस्वती विद्या मंदिर रामबाग में बृहस्पतिवार को सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। स्कूल के पूर्व छात्र नीलांशु गौरव का चयन डीआरडीओ जेआरएफ में होने पर सम्मानित किया। कार्यक्रम में प्रधानाचार्य गोविंद सिंह ने नीलांशु और उनके पिताजी को अंग वस्त्र और स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया। प्रधानाचार्य ने कहा कि भारत के महान वैज्ञानिक डाॅ. अब्दुल कलाम की तरह नीलांशु भी देश की सेवा करेंगे और पूरे विश्व में राष्ट्र के साथ-साथ अपने जिले का भी नाम रौशन करेंगे। प्राचार्य ने यह भी कहा कि हमें ऐसे विद्यार्थियों से आशा ही नहीं बल्कि हमें उन पर गर्व है। इस अवसर उप प्रधानाचार्य विजय प्रताप पाठक,राजीव कुमार श्रीवास्तव समेत समस्त आचार्यों ने भी शुभकामनाएं दीं। संवाद