बहादुरपुर क्षेत्र के मॉडर्न पब्लिक स्कूल करहली में मेधावियों को किया गया पुरस्कृत।
नगर बाजार। क्षेत्र के करहली स्थित मोहनी मॉडर्न पब्लिक स्कूल में बोर्ड परीक्षा उत्तीर्ण विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। प्रबंधक विनोद कुमार ने कहा कि आज के दौर में छात्रों के लिए अवसरों की कोई कमी नहीं है, वह जिस क्षेत्र में जाना चाहें आगे बढ़ सकते हैं।
संचालक सीजी राय ने कहा कि मेहनत से किए गए प्रयासों से ही मनचाही सफलता मिलती है। हाई स्कूल में अच्छे अंक प्राप्त करने वाली चांदनी राव, निशा भारती, प्रियंका चौरसिया और इंटर के शिवम चौधरी, कुलदीप यादव, रतनदीप यादव आरती मौर्य को सम्मानित किया गया। मौके पर सुनील कुमार, हनुमान प्रसाद, दिलीप, प्रभा चौधरी, प्रीति कन्नौजिया, रीमा, नींबू लाल शर्मा आदि मौजूद रहीं। संवाद