बहादुरपुर। कुसौरा बाजार से दो दिन में नौ गोवंश संरक्षित किए गए जाने के बावजूद दर्जन भर छुट्टा पशु अब भी कलवारी व कुसौरा में सड़कों पर विचरण कर रहे हैं। शनिवार की रात कुसौरा व बेलवाडाड़ के पास वाहन की चपेट में आने से दो गोवंश की मौत हो गई। रविवार को स्थानीय लोगों ने दोनों शवों को सड़क से हटवाया। बीडीओ घीसम प्रसाद ने बताया कि गोवंशों को संरक्षित करने का अभियान चलाया जा रहा है। शीघ्र ही सड़कों पर विचरण करने वाले गोवंशों को संरक्षित कर दिया जाएगा। संवाद