फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: फसलों से लेकर जान तक के दुश्मन बने हुए हैं छुट्टा पशु

Tue, 26 Dec 2023 12:01 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
दुबौलिया। छुट्टा मवेशियों को पकड़ कर संरक्षित कराने के लिए प्रशासन 31 दिसंबर तक अभियान चला रहा है। मगर, इसका असर देखने को नहीं मिल रहा है। जिले के हर क्षेत्र में झुंड के झुंड छुट़्टा पशु घूम रहे हैं। यह खेतों में खड़ी फसलों के लेकर जान तक के दुश्मन बने हुए हैं, लेकिन प्रशासनिक व्यवस्था सिर्फ कागजी घोड़े दौड़ा रहा है।
विज्ञापन

शासन का निर्देश है कि एक जनवरी से सड़क या खुले में कोई छुट्टा पशु न घूमे। इसके लिए प्रशासन से बकायदा हरी झंडी दिखाकर अभियान की शुरुआत भी करा चुका है। इसके बावजूद यह प्रभावहीन दिख रहा है। किसान दीनानाथ चौधरी बताते हैं कि छुट्टा पशु फसल तबाह कर रहे हैं। फसलों की रखवाली के लिए पूरी रात जागना पड़ रहा है।
शुकुलपुरा निवासी प्रमोद शुक्ल बताते हैं कि छुट्टा पशु फसलों को चौपट कर रहे हैं। ब्लॉक पर शिकायत करने पर भी कार्रवाई नहीं हो रही है।
दुबौलिया के मुख्य चिकित्साधिकारी अजय कुमार गौड़ ने बताया कि अभियान चल रहा है। महीने भर में करीब 77 पशु पकड़कर गो आश्रय स्थलों पर संरक्षित किए गए हैं। अन्य को पकड़ने के लिए क्षेत्र में टीम लगाई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें