फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: सुभासपा की बैठक में बनी विजय उत्सव के लिए रणनीति

Mon, 02 Jun 2025 12:32 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
बस्ती। सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी की बैठक रविवार को जिलाध्यक्ष मनोज कुमार राजभर की अध्यक्षता में सर्किट हाउस में संपन्न हुई। बैठक में आगामी 10 जून को महाराजा सुहेलदेव के विजय दिवस पर बहराइच जनपद के चित्तौड़ा झील नानपारा के मैदान में आयोजित कार्यक्रम की रूप रेखा तय की गई। इसमें पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं की उपस्थिति पर विचार किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ हिस्सा लेंगे। पूर्व मंत्री राम ललित चौधरी, बृजभूषण मिश्र, चतुर्भुजी पांडेय, डाॅ. तुलसीराम, अमन राजभर, उमेश राजभर, राजेश राजभर आदि ने सुझाव दिए। मुख्य रूप से लक्ष्मी देवी राजभर, अर्जुन राजभर, सत्येंद्र शुक्ल, रामकिशुन आदि माैजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें