फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: रास्ते में रोककर मारपीट, लूट में सात पर केस

Sun, 27 Jul 2025 02:00 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
बस्ती। रुधौली पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर मारपीट, लूट, चोरी समेत अन्य धाराओं में सात लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। नगर पंचायत रुधौली की वार्ड नंबर सात निवासी विमलेश पांडेय पत्नी गंगा प्रसाद पांडेय ने तहरीर दी है कि उनका पुत्र सत्यम पांडेय छह अप्रैल को रुधौली अस्पताल से मरीज को लेकर वापस आ रहा था। आरोप है कि इसी दौरान बाजार में अपने चार पहिया वाहन से आ रहे आरोपी राजन ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी। इससे नाराज होकर विपक्षियों ने उनके बेटे को मारापीटा। आरोप है कि गत 13 अप्रैल को उनका छोटा बेटा प्रियम पाण्डेय शाम करीब छह बजे सामान लेने रुधौली बाइक से जा रहा था। तभी विपक्षियों ने बाइक बाइक छीन ली। वह जान बचाकर घर में भागा तो घर पर चढ़कर उसे मारेपीटे। शोर सुनकर वह व उनका भाई बीच बचाव करने आये तो विपक्षीगण ने उन्हें भी मारा पीटा। मारपीट में उनके कान की सोने की बाली गिर गयी, जिसे राजन ने उठाकर जेब में रख लिया। पुलिस ने न्यायालय के आदेश पर राजन, विशाल, अर्जुन, पूजा, दिलीप, महेश व प्रदीप के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें