फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बभनान में फिर शुरू हुआ ग्वालियर-बरौनी एक्सप्रेस का ठहराव

विज्ञापन
सांसद हरीश द्विवेदी ने बभनान रेलवे स्टेशन पर ग्वालियर बरौनी एक्सप्रेस ट्रेन को हरी झंडी दिखा क? - फोटो : BASTI
विज्ञापन
बभनान में फिर शुरू हुआ ग्वालियर-बरौनी एक्सप्रेस का ठहराव
विज्ञापन

लखनऊ, कानपुर होते हुए झांसी तक जाने में मिलेगी सहूलियत
सांसद हरीश द्विवेदी ने हरी झंडी दिखाकर ट्रेन को किया रवाना
बभनान (बस्ती)। सांसद हरीश द्विवेदी बृहस्पतिवार रात करीब 2:11 बजे रेलवे स्टेशन से ग्वालियर-बरौनी एक्सप्रेस ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। रेलवे प्रबंधन ने दो सितंबर से इस ट्रेन के बभनान रेवले स्टेशन पर ठहराव की घोषणा किया था।
लॉकडाउन के पहले यह ट्रेन बभनान रेलवे स्टेशन पर रुकती थी। कोरोना संक्रमण के बाद जब इस ट्रेन का संचालन शुरू हुआ तो इसका ठहराव रद्द कर दिया गया। इसके बाद स्थानीय व्यवसायियों ने सांसद से दोबारा ट्रेन का ठहराव शुरू कराने की मांग की। इस बाबत सांसद ने रेलवे प्रबंधन को पत्र लिखा था। ग्वालियर-बरौनी एक्सप्रेस ट्रेन रात करीब 12:07 बजे बभनान स्टेशन से गुजरती है।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को यह ट्रेन करीब एक घंटे 55 मिनट विलंब से 2:02 बजे स्टेशन पर पहुंची। ट्रेन रुकते ही सांसद ने चालक का माला पहनाकर स्वागत किया। इसके बाद हरी झंडी दिखाकर ट्रेन को 2:11 बजे रवाना किया। सांसद ने बताया कि इस ट्रेन के यहां रुकने से लखनऊ, कानपुर होते हुए झांसी तक का सफर करने वाले यात्रियों को सुविधा होगी।
विज्ञापन

इस मौके पर गौर ब्लॉक प्रमुख जटाशंकर शुक्ल, रेलवे के डिविजनल कमर्शियल मैनेजर लखनऊ अनुज कुमार सिंह, प्रबल मालानी, अमर दीप शुक्ल, श्याम बहादुर सिंह, राधेश्याम कमलापुरी, राजेश कमलापुरी, महेश गुप्ता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें