फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: गनेशपुर के मरसठवा में पुलिस की जांच, घटना से इन्कार

विज्ञापन
विज्ञापन
बस्ती। वाल्टरगंज थाना क्षेत्र के गनेशपुर नगर पंचायत के ग्राम मरसठवा यानी शिवानगर वार्ड में 28 जुलाई की रात शिव मंदिर पर हुई पत्थरबाजी की घटना से पुलिस ने इन्कार कर दिया है। जांच के बाद एसओ नारायण लाल श्रीवास्तव ने कहा कि वहां इस तरह की कोई घटना नहीं हुई है। क्योंकि मंदिर की दीवारों पर कहीं भी निशान नहीं हैं। यही नहीं भगवान के टायल्स चित्रित जिसके टूटने की बात की जा रही है। वह केवल चिटका हुआ है और मंदिर की कई टायल्स चिटकी हुई हैं।
विज्ञापन

उल्लेखनीय है कि शुक्रवार की रात में वाल्टरगंज थाना क्षेत्र के गणेशपुर नगर पंचायत के शिवानगर वार्ड (मरसठवा) स्थित शिव मंदिर पर पथराव किए जाने को लेकर स्थिति असहज हो गई। इसके बाद 29 जुलाई को विश्व हिंदू महासंघ के पदाधिकारी ने लोगों से बातचीत की। पुलिस को जानकारी दी।
नगर पंचायत गनेशपुर के वार्ड नंबर-11 शिवानगर निवासी राजेश कुमार ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 28 जुलाई की रात मंदिर के पास से कुछ आवाज आई ताे वह वार्ड के अरुण पाल व राहुल के साथ मंदिर पहुंचे। देखा कि कुछ अराजक तत्व मंदिर पर पत्थर फेंक रहे थे। इसके बाद पुलिस ने इस मामले में जांच पड़ताल की। पुलिस ने घटना को सिरे से खारिज करते हुए कहा कि वहां पत्थरबाजी की कोई घटना नहीं हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें