नगर बाजार। थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत बनकटा मिश्र में गणेश पूजा पंडाल में चोरी का मामला सामने आया है। पंडाल में सो रहे सत्यपाल मिश्रा और अमन मिश्रा के अनुसार, रात करीब 12 बजे तक पूजा कार्यक्रम और गाना-बजाना चलता रहा। इसके बाद सभी लोग पंडाल में ही सो गए। सुबह करीब 5 बजे नींद खुली तो पंडाल से पूजा का सामान और नकदी गायब मिला। आकाश मिश्रा ने नगर थाने में तहरीर देकर बताया कि चोर डीजे मशीन, मिक्सर, माइक, अन्य पूजा सामग्री, एक मोबाइल फोन और चंदे के करीब 10 हजार रुपये चोरी कर ले गए हैं। थाना प्रभारी राम प्रसाद यादव ने बताया कि तहरीर मिली है, मामले की जांच की जा रही है। संवाद