बस्ती। कोतवाली पुलिस ने महिला अस्पताल के सामने से 26 जून को चोरी हुई बाइक बरामद कर एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। कोतवाल शशांक शेखर राय ने बताया कि मंगलवार रात गांधीनगर के जीआईसी के पास से आरोपी सूरज शर्मा निवासी श्रवणपुर पांडेय दुबौलिया को पकड़ा गया। उसके कब्जे से चोरी की बाइक बरामद की गई। इस संबंध में पुरानी बस्ती थानाक्षेत्र के मंगलबाजार रसूलनगर निवासी शाहिद सईद ने तहरीर दी, जिसमें बताया कि 26 जून को दिन में करीब पौने तीन बजे वह अपनी बाइक महिला अस्पताल के सामने खड़ी की थी। कुछ देर बाद लौटने पर बाइक गायब थी। संवाद