छावनी। अयोध्या से चोरी की गई बाइक के साथ छावनी पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया है। तलाशी में उससे तमंचा व कारतूस बरामद किया गया है। थानाध्यक्ष जनार्दन प्रसाद ने बताया कि बबुरहवा अंडरपास के करीब से थानाक्षेत्र के डुहवा मिश्र निवासी जसवंत उर्फ अनुज विश्वकर्मा को गिरफ्तार किया गया। बरामद बाइक कोतवाली अयोध्या के पुराने सरयू ब्रिज के नीचे से दो दिन पूर्व चुराई गई थी। बृहस्पतिवार को केस दर्ज कर आरोपी को जेल भिजवा दिया गया है। एसओ ने बताया कि आरोपी जसवंत उर्फ अनुज विश्वकर्मा पर 11 आपराधिक मामले दर्ज हैं। उसके पास से नेपाल से खरीदा गया तमंचा मिला है। उसके खिलाफ छावनी थाने में तीन, दुबौलिया थाने में पांच, वाल्टरगंज थाना और नगर थाना में एक केस दर्ज है। गिरफ्तार करने वाली टीम में थानाध्यक्ष समेत एसआई विंध्याचल, एसआई अनिरुद्ध यादव, मुख्य आरक्षी अखंड प्रताप, जितेंद्र मौर्य, आरक्षी सुनील चौहान, मुकेश यादव शामिल रहे। संवाद