विक्रमजोत। क्षेत्र के अमोलीपुर स्थित पौराणिक रामजानकी हनुमान मंदिर में शुक्रवार को मंदिर के संस्थापक बाबा बालक दास की प्रतिमा का भव्य अनावरण किया गया। अयोध्या हनुमानगढ़ी के पूर्व महंत ज्ञानदास और राष्ट्रीय संकटमोचन सेना के संस्थापक अध्यक्ष संजय दास ने वैदिक रीति-रिवाज और मंत्रोच्चार के बीच प्रतिमा का अनावरण कर बाबा बालक दास के जीवन और उनके योगदान को याद किया। श्रद्धालुओं को उनके जीवन से संबंधित पुस्तिका भी वितरित की गई। कार्यक्रम के समापन पर सामूहिक भोज का आयोजन हुआ, जिसमें लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया। महंत अजित दास, पूर्व विधायक चंद्र प्रकाश शुक्ला, जिला पंचायत सदस्य यज्ञेश पांडेय, अध्यापक अरविंद सिंह, शकुंतला देवी, बलराम सिंह, पूर्व प्रधानाचार्य उदयभान सिंह, प्रधानाचार्य रणजीत सिंह, आरपी सिंह, रघुनायक शुक्ल और विजय पांडेय मौजूद रहे। संवाद