फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खो-खो के लिए प्रदेश की टीम का चयन ट्रायल कल

विज्ञापन
विज्ञापन
खो-खो के लिए प्रदेश की टीम का चयन ट्रायल कल
विज्ञापन

बस्ती। खो-खो के लिए प्रदेश की टीम का चयन 12 अक्तूबर को किया जाना है। इसके लिए अमर शहीद सत्यावान सिंह क्षेत्रीय क्रीड़ा मैदान में सुबह 7.30 बजे से चयन ट्रायल लिया जाएगा। इसमें प्रदेशभर के बालक व बालिका वर्ग के खो-खो खिलाड़ी हिस्सा लेंगे। टीम में चयनित खिलाड़ियों को 32वीं सब जूनियर राष्ट्रीय प्रतियोगिता में खेलने का मौका मिलेगा।
खो-खो संघ के जिले सचिव राम सिंह ने बताया कि पहली बार किसी प्रदेश स्तरीय टीम के लिए चयन ट्रायल लिया जाना प्रस्तावित है। बताया कि महाराष्ट्र के सतारा में 32वीं सब जूनियर राष्ट्रीय प्रतियोगिता का आयोजन 29 अक्तूबर से दो नवंबर तक किया जा रहा है। प्रतियोगिता के लिए प्रदेश की टीम का चयन करने के लिए बस्ती को चुना गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

खिलाड़ियों के चयन के लिए उत्तर प्रदेश खो-खो संघ की अध्यक्ष सुधारानी तिवारी, सचिव चंद्रभानु सिंह, रानी लक्ष्मीबाई पुरस्कार प्राप्त अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी प्रीति गुप्ता, एनआईएस अमरजीत यादव, धीरज कुमार आएंगे। बाहरी जिलों से आने वाले खिलाड़ियों के लिए रहने व भोजन का प्रबंध खो-खो संघ करेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें