बस्ती। स्टेट रिव्यू मिशन (एसआरएम) के द्वितीय चरण में मंडल के जिला व ब्लॉक स्तरीय अस्पतालों की जांच बृहस्पतिवार से शुरू हो गई। एसआरएम टीम बस्ती पहुंची और जिला अस्पताल की जांच की।बस्ती मंडल के अस्पतालों की जांच आजमगढ़ मंडल के अधिकारी कर रहे। एडी हेल्थ आजमगढ़ मंडल डॉ. भावनाथ पांडेय व डॉ. संजय प्रियदर्शी की टीम जिला महिला अस्पताल बस्ती की जांच कर रिपोर्ट तैयार करेगी। पहले दिन जिला अस्पताल के साथ कई पीएचसी की जांच की। एसआरएम के तहत जांच के लिए शासन की ओर से बाकायदा विभिन्न बिंदुओं पर चेकलिस्ट के अनुसार जांच की। संवाद