बस्ती। मंगलवार को राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के प्रतिनिधि मंडल ने जिलाधिकारी को 16 सूत्रीय मांग पत्र सौंपकर कर्मचारियों की समस्याओं के प्रभावी निस्तारण की मांग की। प्रतिनिधि मंडल का नेतृत्व जिलाध्यक्ष मस्तराम वर्मा ने किया। जिलाधिकारी ने कार्यालयाध्यक्षों से समस्याओं का समाधान कराने का आश्वासन दिया। प्रतिनिधि मंडल में कार्यवाहक अध्यक्ष राम अधार पाल, मंत्री तौलू प्रसाद, उमेश चंद्र वर्मा, संतोष राव, अखिलेश पाठक और मुकेश सोनकर सहित अन्य सदस्य शामिल रहे। मांग पत्र में कर्मचारियों की सेवा अवधि के अनुसार एसीपी लागू करने, सेवारत और सेवानिवृत्त कर्मचारियों के चिकित्सा बिलों का समय पर निपटान, शिकायतों के सत्यापन हेतु कार्यालयाध्यक्षों को निर्देश देने, सेवा पुस्तिका एवं जीपीएफ पासबुक के अभिलेख पूर्ण कराकर कर्मचारियों को उपलब्ध कराने, सेवानिवृत्त कर्मचारियों के पेंशन एवं अन्य लाभ समय पर दिलान जैसी कई मांगें शामिल हैं। संवाद