बस्ती। जिला अस्पताल की स्टाफ नर्स ड्यूटी रोस्टर बदले जाने से शनिवार को भड़क गईं। स्टाफ नर्स एकजुट होकर मनमानी का आरोप लगाते हुए सीएमओ कार्यालय पहुंच गईं। यहां मैट्रन के खिलाफ प्रदर्शन कर ज्ञापन सौंपा गया। सीएमओ को सौंपे गए ज्ञापन में स्टाफ नर्सों ने आरोप लगाया कि ड्यूटी के नाम पर उनसे धनउगाही की कोशिश की जा रही है। जिम्मेदार यह कहकर रुपये की मांग कर रहे हैं कि उन्हें ऊपर तक पहुंचाना पड़ता है। रुपये न देने पर उनकी ड्यूटी मनमाने ढंग से लगाई जा रही है। यहां तक धमकी दी जा रही है कि यदि रोस्टर समझ में न आए तो नौकरी छोड़ दीजिए। या फिर कहीं और ट्रांसफर करवा लीजिए। लोगों ने ड्यूटी रोस्टर जारी करने में मैट्रन पर मनमानी करने का आरोप लगाया। नर्सों ने कहा कि 10 साल से ड्यूटी रोस्टर से चल रही है। संवाद