फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: बिजली कटने पर उपकेंद्र संचालक को लोगों ने मारापीटा, केस दर्ज

Tue, 30 May 2023 05:10 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती।

सार

उमेश सिंह मुड़ियार फीडर पर मोबाइल टाॅवर का संचालन करते हैं। जबकि वह फीडर ब्रेक डाउन में था। आरोप है कि टावर का तेल बचाने के लिए एसएसओ को मारापीटा गया। एसएचओ संजय कुमार ने बताया कि केस दर्ज कर पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन
सांकेतिक। - फोटो : सोशल मीडिया।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बस्ती जिले में बिजली कटने की बात को लेकर रुधौली विद्युत उपकेंद्र के एसएसओ से मारपीट करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने एसएसओ (उपकेंद्र संचालक) की तहरीर पर टावर ऑपरेटर के खिलाफ केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

इस संबंध में विशुनपुरवा थाना रुधौली निवासी जयहिंद चौधरी ने तहरीर में बताया कि वह 33/11 केवीए उपकेंद्र ग्रामीण पर संचालक है। 27 मई को दोपहर में आई आंधी में वह रात्रि ड्यूटी पर तैनात था। रात 11 बजे उमरा खास निवासी उमेश सिंह पहुंचे। अपशब्द कहते हुए मारने-पीटने लगे। जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गए।

उमेश सिंह मुड़ियार फीडर पर मोबाइल टाॅवर का संचालन करते हैं। जबकि वह फीडर ब्रेक डाउन में था। आरोप है कि टावर का तेल बचाने के लिए एसएसओ को मारापीटा गया। एसएचओ संजय कुमार ने बताया कि केस दर्ज कर पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें