बस्ती। पुलिस अधीक्षक आवास पर तैनात फॉलोवर छोटे लाल की 65 वर्षीय मां कैलाश पति मंगलवार दोपहर से लापता हो गईं। पुलिस उनकी खोजबीन कर रही है।
छोटेलाल ने बताया कि उसके पिता भग्गल की 2017 में मृत्यु हो गई थी। तभी से उसकी मां कैलाशपति मानसिक रूप से परेशान रहती हैं। उनका गोरखपुर में इलाज चल रहा है। मंगलवार को दोपहर 12 बजे अचानक घर से निकल पड़ीं। जानकारी होने पर परिवार के लोग ढूंढने लगे। पूछताछ करने पर अमहट पुल तक उन्हें लोगों ने देखा था। इस संबंध में पुलिस के मीडिया सेल ने सूचना जारी की है। संवाद