फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: पं. दीनदयाल की जन्म शताब्दी पर होंगी खेल प्रतियोगिताएं

Sun, 21 Sep 2025 02:39 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
बस्ती। प्रदेश खेल निदेशालय के तत्वावधान में सेवा पखवाड़ा के तहत अमर शहीद सत्यवान सिंह स्टेडियम में विविध जिला स्तरीय खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन होगा। इसके तहत जिला स्तरीय जूनियर बाॅस्केटबाल एवं फुटबाॅल बालक वर्ग तथा हैंडबाल बालिका वर्ग प्रतियोगिता का आयोजन किया जाना है। क्रीड़ाधिकारी दिलीप कुमार ने बताया कि जिले के इच्छुकखिलाड़ी निर्धारित तिथि पर सुबह 10 बजे स्टेडियम में उपस्थित होंगे अपना निशुल्क पंजीकरण कराएंगे। इसके बाद प्रतियोगिता में हिस्सा लेंगे। उन्होंने बताया कि जिला स्तरीय जूनियर बाॅस्केटबाल बालक वर्ग तथा हैंडबाल बालिका वर्ग प्रतियोगिता 25 और जिला स्तरीय जूनियर फुटबाल बालक वर्ग प्रतियोगिता 26 सितंबर को सुबह 10 बजे से प्रारंभ होगा। बाॅस्केटबाल एवं फुटबाल बालक वर्ग तथा हैंडबाल बालिका वर्ग के विजेता एवं उप विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कार राशि आरटीजीएस के माध्यम से उनके खाते में भेजी जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें