संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। जी-20 के अवसर पर लखनऊ में प्रदेश स्तरीय योगा लीग प्रतियोगिता 17 से 19 मई तक आयोजित की जानी है। केडी सिंह बाबू स्टेडियम में आयोजित तीन दिवसीय प्रतियोगिता में बस्ती मंडल की बालक और बालिका वर्ग की टीम भी हिस्सा लेगी।
टीम के गठन के लिए 15 मार्च को जिला और 16 मार्च को मंडल स्तरीय चयन ट्रायल होगा। क्षेत्रीय क्रीड़ाधिकारी संजय शर्मा ने बताया कि 11 बजे से दोनों वर्गों का चयन ट्रालय स्टेडियम में लिया जाएगा। उन्होंने बताया कि टीम सदस्यों की संख्या 12 होगी। 12 और 15 वर्ष की आयु से कम खिलाड़ियों के लिए आगरा में 23-24 मार्च को राज्य स्तरीय खेल प्रतियोगिता आयोजित की जानी प्रस्तावित है।
प्रतियोगिता में मंडल की टीम हिस्सा लेने जाएगी। टीम गठन के लिए खिलाड़ियों का 15 को जिला और 16 को मंडल स्तरीय चयन ट्रायल 11 बजे से लिया जाएगा। क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी ने बताया कि आगरा में जिम्नास्टिक, बास्केटबाॅल व कबड्डी की प्रतियोगिता प्रस्तावित है। तीनों खेलों में मंडल की बालक व बालिका वर्ग की टीम हिस्सा लेगी।