फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: तीन सौ मीटर प्रोन प्रतियोगिता में तीसरे स्थान पर रहे सीओ कलवारी

Tue, 22 Aug 2023 11:22 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
गोरखपुर जोन की 48वीं अन्तर्जनपदीय शूटिंग प्रतियोगिता में प्रतिभाग करते पुलिस कर्मी।
विज्ञापन
बस्ती। गोरखपुर जोन की 48 वीं अंतर जनपदीय शूटिंग स्पोर्ट्स एवं राइफल, रिवाल्वर, पिस्टल शूटिंग एवं अलार्म एफिशिएंसी रेस प्रतियोगिता के तीसरे दिन दो प्रतिस्पर्धाएं खेली गईं, जिसमें बलरामपुर व देवरिया अव्वल रहा। मेजबान बस्ती को तीसरे स्थान से संतोष करना पड़ा।
विज्ञापन

300 मीटर प्रोन पुरुष वर्ग प्रतियोगिता में बलरामपुर के एसआई अनिल कुमार दीक्षित को प्रथम स्थान, देवरिया के पीटीआई राजनरायन यादव को द्वितीय स्थान तथा बस्ती के क्षेत्राधिकारी कलवारी विनय चौहान को तृतीय स्थान प्राप्त हुआ।
300 मीटर थ्रीपी पुरुष वर्ग प्रतियोगिता में देवरिया के पीटीआई राजनरायन यादव को प्रथम स्थान, बलरामपुर के एसआई अनिल कुमार दीक्षित को द्वितीय, गोरखपुर के कांस्टेबल अंकित दुबे को तृतीय स्थान प्राप्त हुआ। इस दौरान आरआई संदीप कुमार राय व अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन


प्रतियोगिता का समापन आज
20 अगस्त को शुरू हुई जोन स्तरीय प्रतियोगिता का मंगलवार को समापन होना तय था। मगर बारिश के कारण समापन कार्यक्रम स्थगित कर दिया गया। आयोजन से जुड़े अधिकारियों ने बताया कि अब समापन कार्यक्रम बुधवार को शाम साढ़े चार बजे होगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें